तरुण मित्र परिषद का 51वाँ वार्षिक कार्यक्रम सम्पन्न
साधनहीन विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबें स्टेशनरी और तीन लाख की छात्रवृत्तियां प्रदान
नई दिल्ली के प्रसिद्ध प्यारेलाल भवन (आई.टी.ओ.) में 19, अप्रैल 2026 अखिल भारतीय तरुण मित्र परिषद के 51वें वार्षिक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी व छात्रवृत्तियां वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर सैकड़ों साधनहीन जिनके पिता नहीं हैं और दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी आवश्यक सामग्री और छात्रवृत्तियां प्रदान कर उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन दिया गया
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निगम पार्षद पंकज लूथरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उन्होंने परिषद द्वारा पिछले 51 वर्षों से निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की पंकज लूथरा ने कहा कि तरुण मित्र परिषद न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि देश के अनेक राज्यों में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग शिविर लगाकर दिव्यांग भाइयों-बहनों को नया जीवन देने का प्रशंसनीय कार्य कर रही है उन्होंने परिषद को सामाजिक सेवा का एक जीवंत उदाहरण बताया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए आवेदनकर्ता विद्यार्थियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को रजत पदक से सम्मानित किया गया यह सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य और कड़ी मेहनत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया
अध्यक्ष का संदेश
परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री अशोक जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। वे राष्ट्र निर्माण और देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं तरुण मित्र परिषद इन साधनहीन बच्चों को सम्मानित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ा रही है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है
वितरण का ( विवरण )
परिषद के महासचिव मनोज कुमार जैन (मनोनीत निगम पार्षद) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 500 से अधिक साधनहीन छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित सामग्री वितरित की गई जीवन पब्लिशिंग हाउस द्वारा जे.पी.एच. की सहायक पाठ्य पुस्तकें
धर्मपाल सत्यपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रजिस्टर,कॉपियां और अन्य स्टेशनरी
पूजा-प्रियंका व सुधा गुप्ता परिवार द्वारा स्कूल बैग और स्टेशनरी किट
नवीन आनन्द प्रकाश जैन द्वारा मिठाइयां इसके साथ ही 125 मेधावी पित्रहीन एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कुल लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गईं ये छात्रवृत्तियां उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी
मनोरंजन का विशेष कार्यक्रम
विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों के मनोरंजन के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध जादूगर राज कुमार की टीम द्वारा आकर्षक मैजिक शो का आयोजन किया गया बच्चों ने जादू के करतब देखकर भरपूर आनंद लिया और तालियों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा
आभार ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने सभी विशिष्ट अतिथियों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित का धन्यवाद किया
मोती मेहता
ऑडिटर प्रवीन जैन (चार्टर्ड अकाउंटेंट)
सहसचिव आलोक जैन
राम किशोर शर्मा
रविन्द्र कुमार जैन
राम औतार शर्मा
परिषद के बारे में
तरुण मित्र परिषद की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी पिछले 51 वर्षों से यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य,दिव्यांग कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है परिषद देशभर में दिव्यांग शिविरों के माध्यम से हजारों दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करा चुकी है तथा सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही है
यह कार्यक्रम परिषद की “शिक्षा से समृद्धि” की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है
: – ललित भसोढ़
: – बातें कहीं अनकहीं, दिल्ली
