अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, धर्मगुरु डॉ गुरुजी गौतम ऋषि आधुनिक युग में वैदिक चेतना के संवाहक
उत्तर प्रदेश के नोएडा नगर से उदित ज्योतिष रत्न डॉ.गुरुजी गौतम ऋषि आज केवल एक ज्योतिषाचार्य नहीं बल्कि वैदिक ज्ञान,सनातन संस्कृति और भारतीय चेतना के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में देश-विदेश में प्रतिष्ठित नाम बन चुके हैं वैदिक ज्योतिष,वास्तु शास्त्र,हस्तरेखा विज्ञान, रत्न और तंत्र पर उनकी गहन पकड़ ने उन्हें एक ऐसे मार्गदर्शक के रूप में स्थापित किया है जिनकी सलाह जीवन की जटिल समस्याओं को सरल समाधान प्रदान करती है
गुरुजी का ज्योतिष केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं है वे ज्योतिष को जीवन प्रबंधन (Life Management Science) के रूप में प्रस्तुत करते हैं जहाँ व्यक्ति अपने कर्म, सोच और निर्णयों को सही दिशा देकर सफलता,शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है यही कारण है कि उनके परामर्श में तर्क अनुभव और शास्त्रीय ज्ञान का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है
राजनीति,कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी जगत में विशिष्ट पहचान बना चुके है
गुरुजी गौतम ऋषि की विशेषज्ञता राजनीतिक,कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी ज्योतिष तक विस्तृत है अनेक प्रतिष्ठित राजनेता,उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी और सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तित्व उनके मार्गदर्शन से अपने निर्णयों में सकारात्मक परिवर्तन ला चुके हैं वे कुंडली विश्लेषण के साथ-साथ समय, परिस्थिति और व्यावहारिकता को भी विशेष महत्व देते हैं जिससे उनके सुझाव आधुनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं
अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान सनातन सेवा का केंद्र भी बन चूका है
गुरुजी “अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान” के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है यह संस्था सनातन संस्कृति, वैदिक शिक्षा, गौसेवा और भारतीय परंपराओं के संरक्षण हेतु समर्पित है
गुरुजी का मानना है कि भारत की आत्मा उसके गुरुकुल,वेद और गौ संस्कृति में निहित है, और जब तक युवा पीढ़ी इससे नहीं जुड़ेगी,राष्ट्र की जड़ें कमजोर होंगी
इसी उद्देश्य से वे वैदिक ज्ञान को वैज्ञानिक,सरल और व्यवहारिक भाषा में समाज तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं
नोएडा से विश्व तक परामर्श का केंद्र बन गया है
नॉएडा सेक्टर-121, प्रथला ब्रिज के समीप स्थित गुरुजी का कार्यालय आज ज्योतिष,वास्तु और हस्तरेखा परामर्श का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है यहाँ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग अपनी वैवाहिक पारिवारिक, व्यवसायिक,करियर,बच्चों की शिक्षा व काउंसलिंग एवं मानसिक व आध्यात्मिक समस्याओं के समाधान हेतु आते हैं
इसके अतिरिक्त कई कॉर्पोरेट, कंपनियों,बिल्डरो,प्राइवेट लिमिटेड में कंसल्टेंट के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान की व कर रहे है जहाँ उनके वास्तु एवं ज्योतिषीय सुझावों को व्यावहारिक रूप से लागू कर उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए
कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है
वर्ष 2011 से 2026 तक कई आयोजित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष से समिति में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के समान प्राप्त हुए है जिसमें विशेषता ज्योतिष रत्न गोल्ड मेडल बेस्ट एस्ट्रोलॉजर बेस्ट एस्ट्रो पालमिस्ट बेस्ट एस्ट्रो वास्तु ज्योतिष गौरव ज्योतिष महाकुंभ शिरोमणी अवॉर्ड ग्लोबल गौरव टॉप 10 अवार्ड 2023 ब्रह्म ऋषि अवार्ड ज्योतिष महारथी सम्मान ज्योतिष महामहू उपाध्याय अवार्ड समाज रत्न काशी हिंदू विश्वविद्यालय संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय ज्योति से विभाग से भारतीय वास्तु विद्या का वैज्ञानिक परिचय लेने एवं भारतीय ज्योतिष से शास्त्र का आधुनिक संदर्भ में अनुप्रयोग हेतु प्रमाण पत्र भी विशेष रूप से गुरुजी गौतम ऋषि को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान से नवाज़ा गया। इस वैदिक आध्यात्मिक महाकुंभ में उनकी उपस्थिति ने ज्योतिष और आध्यात्मिक जगत में उनके कद को और सुदृढ़ किया इसके अतिरिक्त, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्हें सम्मान प्रशस्ति पत्र और आध्यात्मिक उपाधियाँ प्राप्त हो चुकी हैं
गुरुजी सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक वैदिक ज्ञान समाज से निरंतर जुड़े रहते हैं। यूट्यूब,फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वे ज्योतिषीय मार्गदर्शन,वैदिक विचार, सनातन आयोजनों,सामाजिक संदेश साझा करते हैं
वे भारत के लगभग सभी राज्य,शहरों मुंबई, बंगलौर,चेन्नई,अहमदाबाद, लखनऊ,दिल्ली,पटना सहित अनेक शहरों में यात्राएँ कर अपने शिष्यों और अनुयायियों से संवाद करते हैं जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया जाता है
युवा पीढ़ी के लिए संदेश गुरुजी गौतम ऋषि का स्पष्ट संदेश है
ज्योतिष भाग्य नहीं दिशा दिखाने वाला दीपक है युवा यदि कर्म ज्ञान और संस्कार को साथ लेकर चलें तो कोई भी ग्रह उन्हें रोक नहीं सकता
: – ललित भसोढ़
: – बातें कही अनकही, दिल्ली


