राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025.प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा भव्य राष्ट्रीय समारोह

वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

16 नवंबर 2025 राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025 के अवसर पर एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय समारोह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रायसीना रोड में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों फोटो जर्नलिस्टों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बना दिया

 कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्ज्वलन और उद्घाटन भाषण

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इसके बाद मुख्य अतिथियों ने मीडिया की बदलती भूमिका चुनौतियों और पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे

मुख्य अतिथियों के प्रेरक वक्तव्य

National Press Day–2025. A grand national ceremony organized by the Press Club of India and the Accredited Journalists Association.

श्री स्वदेश भूषण (वरिष्ठ पत्रकार)

पत्रकारिता का मूल स्वभाव सत्य की खोज है तेजी से बदलते डिजिटल युग में सूचना सिर्फ तेज नहीं बल्कि सटीक और विश्वसनीय होनी चाहिए

श्री के.शिवकुमार ( विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार )

पत्रकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता बनाए रखना है तकनीक सहयोग कर सकती है परंतु पत्रकार का विवेक ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है

श्री सुधीर महाजन (से.नि.IAS, संपादक द कोऑपरेटर)

लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब मीडिया निर्भीक और निष्पक्ष रहे पत्रकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ दिशा देने वाली शक्ति भी है

श्री अनिल कुमार सक्सेना (IIS मीडिया सलाहकार,रेलवे)

पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है हमें वही खबर समाज तक पहुंचानी चाहिए जो राष्ट्रहित को मजबूत बनाती हो

अध्यक्षीय एवं विशिष्ट अतिथियों का संबोधन

श्री विजय शंकर चतुर्वेदी (अध्यक्ष एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन)

“राष्ट्रीय प्रेस दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन का अवसर है साहस, निष्पक्षता और जनहित इन्हीं मूल्यों पर पत्रकारिता की नींव टिकी है

श्री नीरज ठाकुर (महासचिव,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया)

डिजिटल युग में पत्रकारों को तकनीकी दक्षता डेटा-आधारित पत्रकारिता और नई मीडिया ट्रेंड्स के साथ आगे बढ़ना होगा

श्री गौतम लाहिरी (अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया)

मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है पत्रकारों का निर्भीक रहना ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है

वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह

समारोह का मुख्य आकर्षण देशभर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ युवा और फोटो जर्नलिस्टों का सम्मान रहा

सम्मानित पत्रकारों में शामिल हैं

श्री दिलबर गोठी,श्री संजीव उपाध्याय,श्री राकेश थपलियाल,श्री राम दास,श्री मानस बनर्जी,श्री सुशील झलानी,श्री गुरु बसावैया,श्री शिकोह आज़ाद,सुश्री विनीता यादव,श्री कृष्ण कुमार तिवारी,मोहम्मद इलियास,श्री सुशील कुमार,डॉ.सुनील पराशर,श्री सुनील शर्मा,श्री राहुल शर्मा,श्री ओ.पी. गौतम

(तथा कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार)

कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्थाएं

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव उपाध्याय ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से किया आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री जगन नेगी और श्री अनिल मंचंदा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनके प्रयासों से पूरा कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ समारोह के अंत में महासचिव श्री कोड़ले चन्नप्पा ने सभी अतिथियों,पत्रकारों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया

राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025 का यह भव्य आयोजन पत्रकारिता की स्वतंत्रता,निष्पक्षता, जनजागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ

यह कार्यक्रम सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणादायी,उपयोगी और स्मरणीय साबित हुआ

: – ललित भसोढ़

: – बातें कहीं अनकहीं, दिल्ली

Scroll to Top